#PATNA : लगातार हो रही बारिश को देखकर #CM ने सभी जिलों के #DM से वीडियो कांफ्रेंसिंग से की बात

#PATNA #BIHAR #INDIA : राजधानी पटना सहित सूबे के कई जिलों में लगातार हो रही बारिश से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है. दो दिनों से हो रही लगातार बारिश की वजह से पटना में भी जलजमाव हो गया है , स्थिति इतनी ख़राब हो गई है कि लोग घर से निकलने में असमर्थ है. कई इलाकों में तो बारिश का पानी घर में घुस गया है. ऐसे में बिहार के सीएम नीतीश कुमार राज्य का हाल जानने के लिए आज सभी जिलों के डीएम से वीडियो कांफ्रेंसिंग से बात कर रहे है.सरदार पटेल भवन में सभी जिलों के डीएम से वीडियो कांफ्रेंसिग के जरिए बात कर रहे हैं और बारिश से उपजे हालात का जायजा ले रहे हैं. इसको लेकर सीएम नीतीश सभी जिलों के डीएम को उचित दिशा निर्देश भी दे रहे हैं. आपदा प्रबंधन विभाग की तरफ से आयोजित इस बैठक में कई अधिकारी मौजूद हैं.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.