स्पेशल रेन फोटोशूट सेे बताया #PATNA का हाल, देखें..

#PATNA #BIHAR #INDIA : शहर के जाने माने युवा फोटोग्राफर सौरव अनुराज बिहार में हो रही लगातार बारिश और समस्याओं को दूर तक पहुंचाने का एक नया तरीका ढूंढा। यंग मॉडल अदिति सिंह के साथ शनिवार की सुबह 7:00 बजे उन्होंने बोरिंग रोड के आसपास एक फोटोशूट ऑर्गेनाइज किया। रेड वन पीस में पोज देती अदिति उन इलाकों में भी हंस रही थी जहां नाले का पानी बह रहा था।

इन तस्वीरों के जरिए सौरव बिहार की इस समस्या को दूर-दूर तक पहुंचाना चाहते हैं। उनका मानना है कि बिहार की समस्याओं और बिहार में बाढ़ को दूसरे राज्य सीरियसली नहीं लेते, इसीलिए उन्होंने सुबह इस कॉन्सेप्ट को सोचा और अदिति के साथ इंप्लीमेंट किया। उन्होंने अपने फेसबुक पेज और अन्य सोशल साइट्स पर इन तस्वीरों को पोस्ट किया और उन्हें जबरदस्त रिस्पांस मिल रहा है। 100 से ज्यादा लोगों ने उस पर रिएक्ट किया है और बिहार की स्थिति के बारे में जानने का प्रयास भी किया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.