हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता विजू खोटे का सोमवार सुबह नि’धन हो गया है। 77 वर्षीय अभिनेता ने मुंबई के अपने घर में अंति’म सांस ली। विजू खोटे ने फिल्म ‘शोले’ में ‘कालिया’ का किरदार निभाया था। हिंदी फिल्मों के अलावा उन्होंने मराठी फिल्मों में भी काम किया है।

‘शोले’ के अलावा फिल्म ‘अंदाज अपना-अपना’ में उनके किरदार ‘रॉबर्ट’ को आज भी याद किया जाता है। अपने करियर में विजू खोटे ने 300 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है।

