#PATNA #BIHAR #INDIA : लगातार हो रही बारिश के बाद आज चौथे दिन पटना के राजेंद्र नगर में जलजमाव के बीच फंसे लोगों के बीच राहत सामग्री लेकर पहुंचे पूर्व सांसद पप्पू यादव। आपको बता दें कि पप्पू यादव अपने समर्थकों के साथ आज पटना के राजेंद्र नगर स्थित जल जमाव में फं’से लोगों के बीच राहत सामग्री लेकर पहुंचे पप्पू यादव ने जलजमाव में फंसे लोगों के बीच खाने का पैकेट जरूरतमंद सामान पहुंचाया वही पत्रकारों से बात करते हुए पूर्व सांसद पप्पू यादव ने कहा कि बहुत बुरा हाल है राजेंद्र नगर पूरी तरह से डूब चुका है जब पटना का यह हाल है तो सोचिए पूरे बिहार का क्या हाल होगा उन्होंने कहा कि पटना में क्या मंत्री क्या संत्री सभी लोग इस जलजमाव के कोप का भाजन बने हैं उन्होंने कहा कि पटना नगर निगम जिंदगी भर नोट खसोट की जिंदगी जीता रहा है हमेशा की तरह पटना नगर निगम में लूट मची रही है पर कार्य के नाम पर आप देख सकते हैं कि पटना नगर निगम ने क्या कार्य किया है पटना के सारे सीवरेज बंद पड़े हैं और उसी का नतीजा यह नतीजा है कि राजेंद्र नगर में बा’ढ़ का आलम है।


