
हिंदी सिनेमा कि अदाकारा शिल्पा शेट्टी जितना अपनी फिटनेस और टोन्ड बॉडी को लेकर सुर्खियों में रहती हैं, उससे कहीं ज्यादा वह अपने साड़ी पहनने के स्टाइल को लेकर चर्चा में रहती हैं।

मैंगलोर में कार्यक्रम के दौरान, शिल्पा को भारतीय परिधान के एक और वर्जन में स्पॉट किया गया। शिल्पा शेट्टी कुंद्रा का इस बार स्ट्रिप सिल्क आइवरी और डल गोल्डन रंग की साड़ी पहनी। ट्रेडिशनल साड़ी लुक को मॉडर्न स्पिन देने के लिए शिल्पा ने साड़ी को मैचिंग नी लेंथ सिल्क जैकेट के साथ कैरी किया है।
एक्सेसरीज के बिना कोई भी एथनिक लुक पूरा नहीं हो सकता।शिल्पा ने गले में गोल्डन चोकर और खूबसूरत झुमके मैच किए।