#UDAYPUR : प्रेमी जोड़े को बंध’क बनाकर किया टॉ’र्चर, का’टे बाल और पिलाई पे’शाब

#UDAYPUR #RAJASTHAN #INDIA : राजस्थान के उदयपुर जिले में एक प्रेमी जोड़े को बंध’क बनाकर उन्हें टॉ’र्चर करने यहां तक पे’शाब पीने को मजबूर करने का घि’नौना मामला सामने आया है। एक सप्ताह पहले ऐसी की एक और घट’ना सामने आई थी।

एक पुलिसवाले ने बताया कि प्रेमी जोड़े केा टॉर्चर करने वाले लोगों में एक महिला भी शामिल थी। आ’रोपी ग्रामीणों ने प्रेमी जोड़े के बाल काट डाले थे और उन्हें जूतों का माला पहनाया था। इतने में मन नहीं भरा तो दोनों को सिगरेट से जलाया और पेशाब पि’लाई। घटना जिले के खेरोला थाने के माधिकपुर कालबेलिया बस्ती की है।

शनिवार को यह जोड़ा एक गांव से भाग गया था। दोनों की जाति अलग-अलग है इसलिए समाज इन्हें साथ रहने की अनुमति नहीं दे रहा था। इसी वजह से दोनों घर से भाग गए थे। रविवार को ग्रामीणों ने दोनों का पता लगा लिया और उन्हें पकड़ लाए। इसके बाद उनके साथ तरह तरह की बद’सलूकी की और बंध’क बनाकर टॉर्च’र किया।

घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंची और प्रता’ड़ित किए जा रहे जोड़े को भीड़ के चंगुल से छुड़ाया। पुलिस ने मामले में 12 लोगों को गिर’फ्तार किया है और मामले की पड़ताल कर रही है। पुलिस ने बताया कि आ’रोपियों से जब दोनों को प्रताड़ित करने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि समाज की समति के बेगैर लड़की ने युवक से नाता बना लिया था।

बताया जा रहा है कि ‘नाता’ एक सामाजिक रिवाज है जिसके तहत कोई पुरुष महिलाओं के साथ संबंध रखता है। यह रिवाज जिले के भील समुदाय के लोगों में पाई जाती है। नाता के तहत महिला और पुरुष को शादी करने के बाद नाता बनाना चाहिए या फिर विधवा होने के बाद महिला नाता बना सकती है। हालांकि इस परंपरा में एक आदमी से ही नाता रखने की अनुमति होती है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.