बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान का मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस 13 शुरू हो चुका है । इस बार शो में अमीषा पटेल को मालकिन के तौर पर बुलाया गया है । सोमवार को कंटेस्टेंट का घर में पहला दिन था । इस दिन अमीषा घर में आईं और उन्होंने घरवालों को राशन के लिए एक टास्क दिया ।

इस टास्क में घरवालों को मुंह से राशन एक-दूसरे को पास करना था । ये टास्क देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर अमीषा पटेल को ट्रोल कर रहे हैं ।
यूजर्स अमीषा के गंदे टास्क कराने पर भी उन्हें ट्रोल कर रहे हैं । यूजर्स कह रहे हैं कि कंटेस्टेंट एक-दूसरे के रिश्तेदार नहीं हैं । उन्हें ऐसा टास्क नहीं देना चाहिए था । साथ ही यूजर्स का कहना है कि अमीषा को शो से बेदखल कर दिया जाए । अमीषा को लेकर फैंस मीम भी बना रहे हैं ।