जिम की तस्वीरें शेयर करने पर उड़ा अनूप सोनी का मजाक, यूज़र्स बोले-सर पीछे भी आंखें लगवा लो

टीवी सीरियल ‘बालिका वधू’, ‘कहानी घर-घर की’, जैसे टीवी शोज में नजर चुके अनूप सोनी बीते आठ सालों से पॉपुलर शो ‘क्राइम पेट्रोल’ को होस्ट कर रहे हैं। इसी शो से अनूप को काफी पहचान मिली। दर्शकों को उनके शो होस्ट करने का अंदाज काफी पसंद है। लेकिन कई बार अनूप सोनी का इस शो की वजह से मजाक भी बनता है।

अनूप सोनी ने वर्क आउट करते हुए कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं। तस्वीरें शेयर करते हुए अनूप सोनी ने लिखा, ‘मुझे फिर से बताइए कि मैं क्या नहीं कर सकता। आपका दिन स्वस्थ हो।’

design 1

इस तस्वीर पर फैंस ने उनका मजाक उड़ाना शुरू कर दिया। एक यूजर ने लिखा- सर पीछे भी आंखें लगवा लो। सावधान और सतर्क रहने में काम आएगी। पीछे से कोई डंडा मा’र के बे’होश कर देगा तो ये डोले भी कुछ नहीं कर पाएंगे।

एक अन्य यूजर ने लिखा- सावधान रहें सतर्क रहें हो सकता आपके जिम का साथी पीछे से डंबल मार दे।

add

एक अन्य यूजर ने लिखा- बहुत ही प्रेरक। लेकिन भाई शर्ट का स्टाइल चेंज करिए क्राइम पेट्रोल में।

एक दूसरे यूजर ने लिखा- कितनी भी बॉडी बना लीजिए सर लेकिन एक ही बात कहना चाहूंगा। सावधान रहें सतर्क रहें।

एक दूसरे यूजर ने लिखा-इतने सतर्क क्यों बैठें है जी।

एक ने लिखा- अब अनूप सोनी पर मीम बनाने वाले सावधान रहें सतर्क रहें।

addmision open for mbbs

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading