गिरिराज के बिगड़े बोल-हिंदुओं का सब्र टूटा तो कुछ भी हो सकता है, अब इंतजार नहीं

NEW DELHI : केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के फायरब्रांड नेता गिरिराज सिंह ने राम मंदिर को लेकर एक बार फिर बड़ा बयान दिया है। गिरिराज सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि अब हिंदुओं का सब्र टूट रहा है, मुझे भय है कि इसका परिणाम क्या होगा। राम मंदिर निर्माण के लिए अब और इंतजार नहीं कर सकते ।

गिरिराज सिंह ने कहा देश का दुर्भाग्य है कि हिन्दुओं को प्रताड़ित होना पड़ा। आजादी के तुरंत बाद हिन्दू-मुस्लिम के नाम पर देश का बंटवारा हुआ। उस समय अगर कांग्रेस हिन्दुओं के आस्था का केंद्र प्रभु श्री राम का मंदिर बनवा दी होती तो आज यह दुर्दशा नहीं होती। जवाहर लाल नेहरू ने वोट की खातिर इसे विवादित बनाकर रखा। अब भी कांग्रेस इसे विवादित बनाए रखना चाहती है।

गिरिराज सिंह ने कहा कि कपिल सिब्बल कह रहे हैं अभी फैसला नहीं आए, चुनाव है। यानी कांग्रेस चाहती है मंदिर नहीं बने, विवादित बना रहे। हम वोट लेते रहे, लेकिन 125 करोड़ हिन्दू अब इंतजार करने के लिए तैयार नहीं। अब सब्र की सीमा टूट रही है। अग सीमा टूट गई, तो कुछ भी हो सकता है। चाहे सरकार अध्यादेश लाए या कोर्ट फैसला करे, अयोध्या में राम मंदिर बनना चाहिए। अब इंतजार नहीं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.