रामविलास देश के बड़े नेता, अब वो राज्यसभा जाएंगे : चिराग पासवान

पटना । लोजपा सांसद चिराग पासवान ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि मैं चाहता हूं कि मेरे पिता, लोजपा अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान देश के जाने-माने नेताओं में से एक हैं और उन्होंने बहुत दिनों तक एक क्षेत्र में बंधकर राजनीति की। अब उनका दायरा बड़ा होना चाहिए और उन्हें अब राज्यसभा जाना चाहिए। राज्यसभा में जाने पर वे देशभर में एनडीए के पक्ष में चुनाव प्रचार करेंगे।

चिराग ने ये कहा कि ये मेरी इच्छा है इसका अंतिम फैसला राष्ट्रीय अध्यक्ष रामविलास पासवान खुद करेंगे। खुद के चुनाव लड़ने पर उन्होंने कहा कि जमुई मेरा चुनावी क्षेत्र है और इसबार भी मेरा चुनाव क्षेत्र यही रहेगा।

चिराग ने कहा कि एनडीए एकजुट है, बिहार में जदयू बड़ी पार्टी है और नीतीश कुमार बड़े राजनेता हैं। वहीं भाजपा का भी व्यापक जनाधार है। वे लोग बराबर-बराबर सीटों पर लड़ें, इसमें हमें कोई दिक्कत नहीं। लेकिन, एनडीए के अन्य घटक दलों का भी सम्मान जरूरी है। उन्होंने कहा कि अभी संख्या तय होना बाकी है। सीटों का बंटवारा करने से पहले लोजपा को सम्मानजनक सीटें मिलनी ही चाहिए।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading