
PATNA : सुप्रीम कोर्ट में एक ओर जहां राम मंदिर को लेकर आज सुनवाई जारी है. वहीं केन्द्रीय राज्य मंत्री गिरिराज सिंह ने एक बार फिर से एं विवादित बयान दे दिया है. नावादा के सांसद ने राम मंदिर को लेकर विवादित बयान देते हुए कहा कि हिन्दुओं के सब्र का बांध टृट रहा है. उन्होंने इस बात का भय जताया है कि अगर हिन्दुओं का सब्र टृटा तो कया होगा. वहीं केन्द्रीय मंत्री के इस बयान को लेकर बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उनको लताड़ लगाई है.

न्यूज एजेंसी एएनआर्इ् को दिए अपने इंटरव्यू में केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि हिन्दुओं को सब्र टूट रहा है. मुझे भय है कि अगर हिन्दुओं का सब्र टूटा तो फिर क्या होगा. आपको बता दे कि केन्द्रीय मंत्री का ये बयान आज ऐसे समय में आया है जब सुप्रीम कोर्ट में राम मंदिर को लेकर सुनवाई जारी है. वहीं बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने गिरिराज के इस बयान पर उन्हें लताड़ लगाई है. तेजस्वी यादव ने गिरिराज को कहा कि आपको फालतू में डरने की जरुरत नहीं है.