#BIHAR-बंगाल सीमा पर बड़ा हा’दसा; महानंदा नदी में पलटी ओवरलोड नौका; 40 ला’पता, 3 की मौ’त..

बिहार-पश्चिम बंगाल सीमावर्ती क्षेत्र (Bihar West Bengal Boarder) में गुरुवार रात बड़ी नौका दुर्घ’टना (Boat Tragedy) हुई। करीब 80 यात्रियों से भरी ओवरलोड नौका महानंदा नदी (Mahananda River) में पलट गई। दुर्घ’टना में मा’रे गए तीन लोगों के श’व निकाले जा चुके हैं। जबकि,40 से अधिक ला’पता हैं। मृ’तकों में एक बिहार के कटिहार का रहने वाला था। ला”पता लोगों में भी कई बिहार के बताए जा रहे हैं।

दुर्घ’टना का कारण महानंदा नदी का जलस्तर अधिक होना व नाविक का नाव पर से नियंत्रण खो देना था।मिली जानकारी के अनुसार पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर (South Dinajpur) जिले के इटाहार थाना क्षेत्र स्थित मुकुंदोपुर में गुरुवार की शाम साढ़े सात बजे महानंदा नदी में नाव हादसे में तीन लोगों की मौ’त हो गई। जबकि, 40 से अधिक लोग ला’पता बताए जा रहे हैं।

स्थानीय लोगों ने अभी तक तीन श’वों को ब’रामद किया है।महानंदा नदी उत्तर दिनाजपुर और मालदा (Malada) जिलों के मध्य से गुजरती है। नदी में हर साल नाैका रेस (Boat Race) होती है। इस साल भी रेस का आयोजन किया गया था, जिसे देखकर घर लौट रहे लोगों की नाव नदी में पलट गयी।
गुलंदरपुर ग्राम पंचायत-2 के प्रधान आफतरूल इमाम ने बताया कि अभी तक नदी से तीन शव निकाले गए हैं। उत्तर दिनाजपुर व मालदा जिला प्रशासन व पुलिस के अधिकारी गोताखोरों के साथ मौके पर पहुंच गए हैं। गोताखोर ला’पता लोगों की तला’श में जुटे हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.