बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की फिल्म ‘वॉर’ बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बनाए हुए है। इस फिल्म ने पहले दिन के कलेक्शन से ‘बाहुबली 2’ का रिकॉर्ड तो’ड़ दिया तो वहीं अब एक और रिकॉर्ड बनाने के लिए यह फिल्म तैयार है।

इस फिल्म के दूसरे दिन के कलेक्शन में पहले दिन की अपेक्षा थोड़ी गिरावट है लेकिन जो आंकड़े है वह इन दोनों सितारों के प्रशंसकों को जरूर खुश कर देंगे। बॉक्स ऑफिस इंडिया वेबसाइट के मुताबिक ‘वॉर’ फिल्म ने दूसरे दिन 22 से 23 करोड़ का कलेक्शन किया।

जिसमें पहले दिन के कलेक्शन की तुलना में 55-60 फीसदी गिरावट है। इस रिपोर्ट के मुताबिक ‘वॉर’ फिल्म ने अब तक 74 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। वेबसाइट के अनुसार शनिवार और रविवार को इस फिल्म के कलेक्शन में थोड़ी और गिरावट हो सकती है लेकिन कुल कलेक्शन अच्छा रहेगा।
‘