#PATNA #BIHAR #INDIA : सरकार लाख दावा कर रही है कि पटना के अधिकांश मोहल्ले और इलाको से पानी निकल रहा है या निकल गया है। लेकिन इसके ठीक विपरीत पूर्वी गोला रोड के चन्द्रशेखर नगर के इलाके के करीब 50 हजार से अधिक लोग बीते 5 दिनो से पानी में फसे हुए हैं। प्रशासन एवं नेताओं से गुहार लगाने पर आज तक न तो कोई अधिकारी या एनडीआरएफ का टीम इस इलाके में मदद के लिए पहुंचा पाए हैं।

लोग परेशान है। बच्चों को दूध् एवं दवा भी नहीं मिल पा रहा है। दानापुर के विधयक एवं नेता अभी तक सुध लेने नहीं पहूचें हैं। स्थानीय निवासी बार – बार उनसे सम्पर्क करना चा रहे हैं। सबसे आश्चर्य की बात यह है कि पानी में फसें लोग पटना के कमीशनर, जिला अधिकारी एवं आपदा प्रबंध्न के कार्यालय में फोन करके थक चूके हैं, लेकिन कोई भी फोन नहीं उठा रहा है। कंट्रोल रूम का भी फोन हमेशा व्यस्त मिल रहा है। ऐसी स्थिति में यहाँ के लोग बेहाल हैं और बाहर भी नहीं निकल पा रहे हैं। प्रसाशन का दवा यहाँ साफ खोखला दिखाई पर रहा है।



