दिग्गज सोशल मीडिया एप इंस्टाग्राम ने चैटिंग एप Threads को लॉन्च कर दिया है। यूजर्स इस एप के जरिए अपने दोस्तों ढ़ेर सारी बातें कर सकेंगे। थ्रेड्स एप बिल्कुल इंस्टाग्राम के क्लोस फ्रेंड्स फीचर की तरह काम करता है। एप के यूजर्स अपने नजदीकी मित्रों को इस प्लेटफॉर्म से जोड़ सकेंगे। इसके साथ ही अपने महत्वपूर्ण पल इसपर शेयर भी कर पाएंगे।

इंस्टाग्राम ने Threads एप को लेकर कहा है कि हम लंबे समय से ऐसे फीचर्स रोल आउट कर रहे हैं, जिनसे यूजर्स आसानी से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अहम पलों को शेयर कर सके।

लेकिन हमने इस एप को खास नजदीकी की दोस्तों के लिए पेश किया है। इस एप के जरिए यूजर्स अपने दोस्तों के साथ वीडियो और फोटो शेयर कर सकते हैं। सूत्रों की मानें तो यह एप स्नैपचैट को कड़ी टक्कर देगा।
