बलिया-छपरा रूट में पटरी धंसने से कुछ ट्रेनों को किया गया रद, कई के मार्ग परिवर्तित

बलिया-छपरा रूट पर बांसडीह के पास बोहा में शुक्रवार को फिर पटरी धंसने से कुछ ट्रेनों को रद कर दिया गया और एक दर्जन ट्रेनों के मार्ग बदल दिये गए। शुक्रवार को क्षतिग्रस्त पटरी से ही डाउन सद्भावना एक्सप्रेस गुजर भी गई। संयोग से कोई हादसा नहीं हुआ।किसी प्रकार इस गाड़ी को बांसडीह रोड की ओर भेजा गया। इसकी जानकारी होने के बाद बलिया-छपरा रेलखंड पर एक बार फिर रेल परिचालन पूरी तरह से ठप हो गया है।

यह ट्रेनें निरस्त कर दी गई हैं
4 अक्टूबर को छपरा से चलने वाली 18191 छपरा-फरुखाबाद उत्सर्ग एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
5 अक्टूबर को फरुखाबाद से चलने वाली 18192 फरुखाबाद-छपरा उत्सर्ग एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
5 अक्टूबर को छपरा से चलने वाली 15159 छपरा-दुर्ग सारनाथ एक्सप्रेस निरस्त रहेगी ।

इन ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित किया गया है
03 अक्टूबर को नई दिल्ली से चलने वाली 12562 नई दिल्ली-जयनगर स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग औड़िहार-बलिया-छपरा के स्थान पर परिवर्तित मार्ग औड़िहार-भटनी-छपरा से चलेगी।
03 अक्टूबर को इंदौर से चलने वाली 19305 इंदौर-कामाख्या एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग औड़िहार-बलिया-छपरा के स्थान पर परिवर्तित मार्ग औड़िहार-भटनी-छपरा से जाएगी।
03अक्टूबर को लोकमान्य तिलक टर्मिनल से चलने वाली 11061 लोकमान्य तिलक टर्मिनल-दरभंगा पवन एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग अपने निर्धारित मार्गऔड़िहार-बलिया- छपरा के स्थान पर परिवर्तित मार्ग औड़िहार-भटनी-छपरा से जाएगी।
03 अक्टूबर को दुर्ग से चलने वाली 15160 दुर्ग-छपरा सारनाथ एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग औड़िहार-बलिया-छपरा के स्थान पर परिवर्तित मार्ग औड़िहार-भटनी-छपरा से जाएगी।
03 अक्टूबर को गोंदिया से चलने वाली 15232 गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग औड़िहार-बलिया-छपरा के स्थान पर परिवर्तित मार्ग औड़िहार-भटनी-छपरा से जाएगी।

04अक्टूबर को बरौनी से चलने वाली 15231 बरौनी- गोदिया एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग छपरा-बलिया-औड़िहार के स्थान पर परिवर्तित मार्ग छपरा-भटनी-औड़िहार से जाएगी।
04 अक्टूबर को जयनगर से चलने वाली 12561 जयनगर-नई दिल्ली स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग छपरा-बलिया-औड़िहार के स्थान पर परिवर्तित मार्ग छपरा-भटनी-औड़िहार से जाएगी।
04 अक्टूबर को दरभंगा से चलने वाली 11034 दरभंगा-पुणे ज्ञानगंगा एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग छपरा-बलिया-औड़िहार के स्थान पर परिवर्तित मार्ग छपरा-भटनी-औड़िहार से जाएगी।
03 अक्टूबर को डिब्रूगढ़ से चने वाली 20503 डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग छपरा-बलिया-औड़िहार के स्थान पर परिवर्तित मार्ग हाजीपुर – सोनपुर – पाटलिपुत्र – दीनदयाल उपाध्याय- वाराणसी से जाएगी।

Source : live hindusatan

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading