#RANCHI : न’क्सली आखिरी ल’ड़ाई ल’ड़ रहे हैं, सरकार उनके प्रति कोई न’रमी नहीं बरतेगी – रघुवर दास

#RANCHI #JHARKHAND #INDIA : झारखंड के मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को कहा कि राज्य में न’क्सली आखिरी लड़ाई लड़ रहे हैं और उनके खिलाफ सरकार कोई नरमी नहीं बरतेगी। मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को तड़के जिले में दशम झरने के निकट डोकापीढ़ी गांव में माओवादियों के साथ मुठभेड़ में सुरक्षा बलों के दो जवानों की शहादत पर शोक प्रकट करते हुए कहा ”न’क्सली झारखंड में आखिरी ल’ड़ाई ल’ड़ रहे हैं। सरकार उनके प्रति कोई न’रमी नहीं बरतेगी।

उन्होंने कहा कि सरकार श’हीद जवानों के परिजनों के साथ हमेशा खड़ी रहेगी। इससे पूर्व राज्य के पुलिस महानिदेशक कमलनयन चौबे ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उन्हें पूरे मामले की जानकारी दी। गौरतलब है कि रांची में शुक्रवार को तड़के करीब चार बजे माओवादियों के साथ हुई मुठभेड़ में झारखंड जैगुआर के दो जवान शहीद हो गये ।

रांची के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनीस गुप्ता ने बताया कि आज तड़के रांची से लगभग साठ किलोमीटर दूर बुंडू में दशम झरने के निकट डोकापीढ़ी गांव में बड़ी संख्या में माओवादियों के एकत्रित होने की सूचना मिली। वहां विशेष कार्यबल के सदस्यों को भेजा गया लेकिन इससे पहले ही माओवादियों ने झारखंड जैगुआर के जवानों पर गोलीबारी शुरू कर दी। गुप्ता ने बताया कि इसके बाद हुई मुठभेड़ में दो जवान घायल हो गये। इनमें से एक की रांची के अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मृ’त्यु हो गयी जबकि दूसरे जवान ने मेडिका अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। शहीद जवानों की पहचान खंजन प्रसाद महतो और अखिलेश राम के रूप में की गयी है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading