मॉ’ब लिं’चिंग को लेकर प्रधानमंत्री को 50 सितारों ने लिखा था पत्र, एफआईआर दर्ज

जुलाई 2019 में कुछ सेलेब्स ने मॉ’ब लिं’चिंग के मुद्दे को लेकर पीएम नरेन्द्र मोदी को खुला पत्र लिखा था। अब इस मामले में नया मोड़ ले लिया है। गुरुवार को इस मामले में करीब 50 सेलिब्रिटीज के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई गई है।

design 1

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक जिन सेलेब्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है उनमें रामचंद्र गुहा, मणि रत्नम, अनुराग कश्यप और अपर्णा सेन जैसे सेलेब्स के नाम भी शामिल हैं। अभी तक पूरी लिस्ट सामने नहीं आई है।

add

रिपोर्ट के मुताबिक अधिवक्ता सुधीर कुमार ओझा द्वारा फाइल किए गए केस पर चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट सूर्य कान्त तिवारी ने फैसला सुनाया था, जिसके बाद ये एफ’आईआर दर्ज की गई है। इस मामले में सुधीर ने बताया कि चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट ने 20 अगस्त को ये आर्डर पास किया था।

add

मेरी पेटिशन को स्वीकार किया गया था, जिसकी रसीद देकर गुरुवार को सदर पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई है। सुधीर ने आगे कहा कि उन्होंने लगभग दस्तखत करने वाले पचास लोगों के नाम पर पेटिशन डाली थी। इस पेटिशन में उन्होंने देश की इमेज को खराब करने और प्रधानमंत्री के बढ़िया काम को कम आंकने का आरोप लगाया था।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.