मेष–
सकारात्मक– थोड़ी बेहतर स्थिति कही जाएगी। किसी तरह का कोई जोखिम नहीं है। नकारात्मक -बहुत अच्छी स्थिति नहीं है। अभी अच्छे की ओर अग्रसर ही कहा जाएगा इसलिए बचकर पार करने की जरूरत है। संघर्ष करना पड़ेगा। भाग्य पर भरोसा करके आगे नहीं बढ़ पाएंगे। भाग्य साथ नहीं देगा। जो कर रहे हैं उसमें भी कम से कम परिणाम मिलेगा इसलिए अधिक से अधिक प्रयास करें। प्रेम-नरम-गरम
व्यवसाय-मध्यम। सेहत-मध्यम। उपाय-कोई लाल वस्तु पास रखें।
वृषभ–
सकारात्मक-निर्णय लेने की क्षमता के कारण सही दिशा में आगे बढ़ेंगे। नकारात्मक-चोट-चपेट लगने का भय है। अचानक परिस्थितियां प्रतिकूल हो सकती हैं। किसी भी प्रकार का जोखिम नहीं लें। नहीं तो भुगतना पड़ सकता है। प्रेम-उत्तम। व्यवसाय-ठीक ठाक रहेगा। सेहत-अच्छी रहेगी। उपाय-शनिदेव का दर्शन करें।

मिथुन–
सकारात्मक-व्यापारिक सफलता का योग बन रहा है। नकारात्मक-बहुत सारी अच्छी चीजों में कोई ऐसी चीज हो जाएगी जिसकी वजह से थोड़ा परेशान रहेंगे।
प्रेम-जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर भी ध्यान देना पड़ेगा अन्यथा समस्या हो सकती है। जीवनसाथी या प्रेमी-प्रेमिका के साथ बहुत अच्छा समय न बीते तो ध्यान रखें कि कोई जोखिम लेने की जरूरत नहीं है।
व्यवसाय-ठीक रहेगा। सेहत-पहले से बेहतर।उपाय -कोई लाल वस्तु दान करें।
कर्क-
सकारात्मक-शत्रु पक्ष परास्त होता दिख रहा है। छनकर कुछ न कुछ अच्छी स्थिति मिल मिल जाएगी। लाभान्वित होंगे। नकारात्मक-खुद को बहुत परेशान महसूस करेंगे। प्रेम-मध्यम स्थिति है। व्यवसाय-मध्यम। सेहत-ठीक रहेगी। उपाय-हरी वस्तुओं का दान करें।

सिंह–
सकारात्मक-सकारात्मक उर्जा का संचार होगा।
नकारात्मक-संतान पक्ष से समस्या हो सकती है। निर्णय लेने में अभी विलम्ब करें। डिप्रेशन फील कर सकते हैं। बचकर पार करें। प्रेम-ठीक रहेगा।व्यवसाय-पहले से बेहतर। सेहत-मध्यम। उपाय-सूर्य को जल दें।
कन्या–
सकारात्मक-भाग्य साथ देगा। नकारात्मक-घर में कुछ विवाद हो सकता है। घरेलू सुख बाधित हो सकता है। भूमि-भवन-वाहन की खरीदारी रुकेगी। थोड़ा कंट्रोल करके आगे बढ़ें। प्रेम-पहले से बेहतर रहेगा।
व्यवसाय-मध्यम। सेहत-पहले से बेहतर।उपाय-कोई लाल वस्तु दान में दें।

तुला-
सकारात्मक-बहुत पराक्रमी बने रहेंगे। जो भी काम करेंगे उसमें सफलता के योग बनेंगे।नकारात्मक -चंचलता बढ़ेगी। प्रेम-जीवनसाथी या प्रेमी-प्रेमिका से समीपता बढ़ेगी। व्यवसाय-मध्यम। सेहत-भाई और मित्रों की सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है।उपाय -शनिदेव का दर्शन करें।
वृश्चिक–
सकारात्मक-दिमाग साथ देगा। समाधान निकाल सकेंगे। नकारात्मक-विस्मयकारी शब्दों के प्रयोग से बचें अन्यथा कुछ ऐसा बोल जाएंगे जो सबके लिए बहुत दुखदायी होगा। आप भी दुखी हो जाएंगे।
प्रेम-बेहतर। व्यवसाय-पूंजी का निवेश अभी न करें।
सेहत-मध्यम। उपाय-हरी वस्तु का दान करें।

धनु-
सकारात्मक-किसी भी तरह की परेशानियों से उबर जाएंगे। नकारात्मक-शारीरिक, मानसिक और सामाजिक तीनों स्थितियां बहुत अच्छी नहीं दिख रही हैं। दूध के कटोरे में नमक पड़ने जैसा है। उसका कुछ कर नहीं पाएंगे। जो है उसे संजो कर चलें। कुछ क्रियान्वित नहीं करिए। जैसा चल रहा है चलने दीजिए। प्रेम-मध्यम। व्यवसाय-मध्यम। सेहत-मध्यम
उपाय-काली वस्तुओं का दान करें।
मकर–
सकारात्मक-भाग्य साथ देगा। नकारात्मक -नेत्र विकार, सिरदर्द, कर्ज की स्थिति, खर्च की अधिकता की स्थिति बन सकती है। प्रेम-उत्तम स्थिति है।
व्यवसाय-ठीक ठाक स्थिति है। सेहत-मध्यम
उपाय-नीली वस्तु साथ रखें।

कुंभ–
सकारात्मक-थोड़ा बेहतर स्थिति हो रही है। आर्थिक रूप से मजबूत होंगे। संतान पक्ष से अच्छा समाचार मिल सकता है। नकारात्मक: शुरुआत में लगेगा कि अच्छा समाचार नहीं है। जो कि गलत होगा लेकिन आप बेवजह परेशान हो जाएंगे। प्रेम-नरम-गरम
व्यवसाय-ठीक रहेगा। सेहत-ठीक रहेगी।उपाय -नीली वस्तु का दान करें।
मीन–
सकारात्मक-कोर्ट कचहरी में विजय के संकेत हैं। सरकारी तंत्र के कामों में सफलता दिख रही है।
नकारात्मक-मन परेशान रहेगा। प्रेम-दूरी हो सकती है। व्यवसाय-बेहतर की तरफ।सेहत-ठीक रहेगी।
उपाय– शनिदेव का दर्शन करें।
Like this:
Like Loading...