MUZAFFARPUR पुलिस को मिली दो’हरी सफलता, अहियापुर में हुये ह’त्याकां’ड का 24 घंटों में पटाक्षे’प, बरुराज में मिनी ग’न फैक्ट्री का उद्भे’दन

MUZAFFARPUR (ARUN KUMAR) : बीते शनिवार को अहियापुर थाना क्षेत्र के बड़ा जगन्नाथ में हुई कम्पाउण्डर शैलेश कुमार सिंह की ह’त्या मामले में पुलिस ने त्वरित का’र्रवाई करते हुए 24 घंटे के अंदर 4 आ’रोपितों को 6 मोबाइल और घ’टना में प्रयुक्त पल्सर मोटरसाइकिल के साथ गिर’फ्तार करने में सफलता प्राप्त की है. इस सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान वरीय पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार ने बताया की 16 लाख रूपए के लेन देन को लेकर 5 लाख की सु’पारी देकर कम्पाउंडर शैलेन्द्र कुमार सिंह की ह’त्या की गई थी.

हत्या के उद्भेदन हेतु सिटी एसपी नीरज कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने का’र्रवाई करते हुए बोचहां थाना क्षेत्र के चौपार मदन निवासी जय घनश्याम पटेल, बोचहां थाना क्षेत्र ने शांतिपुर निवासी जय घनश्याम पटेल का साला पंकज कुमार, बोचहां के ढाढीया निवासी लाइ’नर लालबाबू साह और अहियापुर थाना क्षेत्र के बड़ा जगन्नाथ निवासी शू’टर मुकेश कुमार को गिर’फ्तार कर लिया.

बोचहां थाना क्षेत्र के कर्णपुर उत्तरी पंचायत के मुखिया पति ने बड़ा जगन्नाथ निवासी और कर्णपुर उत्तरी पंचायत की आवास सहायक अनीता कुमारी से 16 लाख रूपए उधार लिये थे. अनीता कुमारी द्वारा बार बार तगा’दा करने के बावजूद जय घनश्याम पटेल पैसे नहीं लौटा रहा था. मामले में अनीता कुमारी के किरायेदार साईं डाइबिटीज़ सेंटर के कम्पाउंडर शैलेश कुमार ने मध्यस्थता कर पैसे लौ’टाने का द’बाव बनाया. पैसे लौ’टाने की अंतिम तिथि 5 अक्टूबर को तय की गई.


पैसे लौटने हेतु बढ़ते दवाब को देखते हुए जय घनश्याम पटेल ने अनीता कुमारी के किरायदार कम्पाउण्डर शैलेश कुमार सिंह की ह’त्या की सा’जिश रचते हुए लालबाबू साह को कम्पाउण्डर शैलेन्द्र सिंह को ठि’काने लगाने के लिये 5 लाख की सु’पारी दे डाली. जय घनश्याम पटेल के साले पंकज कुमार ने इसमें अहम् भूमिका निभाते हुए सु’पारी की डील 3 लाख रूपए में फाईनल कर दी. लालबाबू साह को बतौर पेशगी 85 हजार रूपये दिए गए जिसमें शू’टर मुकेश को भी कुछ रूपए दिए गए.

जय घनश्याम पटेल ने पुलिस के समक्ष स्वीका’रोक्ति बयान में बोचहां थाना क्षेत्र में वर्ष 2017 में हुए दोहरे ह’त्याकां’ड में खुद से गो’ली मा’र कर ह’त्या करने की बात स्वी’कारी है. एसएसपी ने बताया की पकड़े गए आरोपितों के विरुद्ध मजबूत साक्ष्य हैं, स्पीडी ट्रा’यल के तहत आ’रोपितों को स’जा दिलवाने की अपी’ल की जाएगी.

tarunabha-ads-2-12612435588531774607.jpg

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार जय घनश्याम पटेल शराब कारोबारी हैं और लोगों से पैसे डबल करने का ला’लच देकर श’राब के धं’धे में पैसे लगाता है. पैसा डबल करने के इसी ला’लच में कर्णपुर उत्तरी पंचायत की आवास सहायक अनीता कुमारी भी फं’स गई और 16 लाख रूपये दें दिए पर जय घनश्याम पटेल द्वारा मंगवाई गई श’राब की बड़ी खे’प पुलिस द्वारा पक’ड़ ली गई. विदित हो की बोचहां थाना पुलिस ने पिछले दिनों शरा’ब की एक बड़ी खे’प पकड़ी थी जो जय घनश्याम पटेल की ही बताई जाती है.

rama-hardware-ads-114523600699610400552030941885958095496.jpg

पुलिस अधीक्षक नगर नीरज कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित टीम में एएसपी अभि’यान विमलेश चंद्र झा, पुलिस उपाधीक्षक नगर राम नरेश पासवान, एसटीएफ के पुलिस उपाधीक्षक सुनील कुमार शर्मा व दिलीप कुमार, विशेष शाखा के पुलिस निरीक्षक कुमार रवि, अहियापुर थानाध्यक्ष विकास कुमार राय, बोचहां थानाध्यक्ष मणि भूषण कुमार, गायघाट थानाध्यक्ष राजेंद्र साह, बेनीवाद ओपी अध्यक्ष ललित कुमार, क्यूआरटी प्रभारी सुनील कुमार रजक और सश’स्त्र पुलिस बल शामिल थे.

एक अन्य मामले में मुजफ्फरपुर पुलिस की विशेष टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए साहेबगंज थाना क्षेत्र के एक आ’र्म्स डीलर को अवै’ध हथि’यार के साथ गिर’फ्तार किया है. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी इलाके में एक आ’र्म्स डीलर हथि’यार की खरीद बिक्री करने आने वाला है. पुलिस ने जा’ल बिछाते हुए उसे एक देशी क’ट्टे के साथ गिर’फ्तार कर लिया.

Atithi Hotel_6

गिर’फ्तार आ’र्म्स डीलर की पहचान जिले के साहेबगंज थाना क्षेत्र के राजेपुर निवासी श्री राम जी उर्फ़ टिंकू के रूप में हुई है. उसकी निशा’नदेही पर टीम ने दो स्थानों पर छा’पेमारी कर मिनी ग’न फैक्ट्री का उद्भे’दन करते हुए कई अर्धनिर्मित पि’स्तौल, बै’रल, पि’स्तौल बनाने की मशीन और कई सामान बरा’मद किया है. वहीं एक अन्य आ’रोपित बरुराज थाना क्षेत्र के मौना निवासी मुन्ना राय के घर छा’पेमारी के दौरान ब’म बनाने का सामान यथा बा’रूद, सुतली, डब्बा, मा’चिस बरा’मद किया है.

vlcc_festive-offer8352284734820412590.jpg

छा’पेमारी के दौरान मुन्ना राय फ’रार होने में सफल रहा.
पुलिस सूत्रों के अनुसार दोनों आरो’पित अवै’ध हथि’यार निर्माण के साथ ही डकै’ती और लू’ट जैसी घट’नाओं में भी शामिल होने की जानकारी प्राप्त हुई है. फिलहाल पुलिस मामले की जां’च करते हुए फ’रार आ’रोपित की गिर’फ़्तारी हेतु प्रयासरत है.

vlcc ads 1

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading