#PATNA #BIHAR #INDIA : पटना में भारी बारिश को लेकर जल जमाव हो गया था। 9 दिनों से राजेंद्र नगर ,बहादुर पुर भूत नाथ लोहानी पुर एवं तमाम वैसे इलाको में जल निकासी के बाद तथा 9 दिनों से जल जमाव के कारण कई तरह की बीमारियों का प्रकोप जो के सम्भावना बनी हुई है । इसको देखते हुए आज मलाही पकड़ी गोलम्बर के नजदीक राहत स्वास्थ्य शिविर लगाया गया । जिसका शुभारम्भ मधेपुरा के पूर्व सांसद पप्पू यादव ने किया है। यह राहत शिविर सात दिनों तक लगा रहेगा । इस शिविर में संक्रमण से सम्बंधित सभी तरह की दबाइया राखी गई है। यहां पूरा समय डॉक्टर उपलब्ध रहेंगे।ब्लड एवं बीपी मि भी जाँच यहाँ होगी।

