चुनाव के पहले BJP को लग सकता है बड़ा झटका, आधा दर्जन नेता कांग्रेस के संपर्क में

PATNA : लोकसभा चुनाव के लिए NDA में सीट बंटवारा हो गया। बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ दिल्ली में इसका साझा एलान भी कर दिया। लेकिन बीजेपी के इस एलान के बाद कि वह नए सहयोगी जेडीयू के लिए अपनी भी सीटें छोड़ेंगी बीजेपी के अंदर नाराजगी बढ़ती दिख रही है। सूत्र बता रहे हैं कि बीजेपी के कई नेता सीटों पर उम्मीदवारी तय होने के बाद पार्टी को झटका दे सकते हैं।

लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारी तय होने के बाद बीजेपी के कई नेता पाला बदल सकते हैं। जानकार सूत्र बता रहे हैं कि बीजेपी एमएलसी सच्चिदानंद राय सहित तकरीबन आधा दर्जन नेता बिहार में पार्टी के रवैये से नाराज़ होकर कांग्रेस का दामन थाम सकते हैं। इन नेताओं में लोजपा के नेता भी शामिल हैं और यह सभी लगातार कांग्रेस के संपर्क में हैं।

अंदर की खबर यह भी है कि कांग्रेस के संपर्क में बने हुए यह सभी नेता भूमिहार समाज से आते हैं। कांग्रेस पहले से ही बिहार में अपने पुराने आधार सवर्ण वोटरों की तरफ रुख कर चुकी है। ऐसे में उसकी कोशिश होगी कि वह बिहार बीजेपी के अंदर सेंधमारी करे। सच्चिदानंद राय सहित सवर्णों के सवाल पर हाल के दिनों में मुखर रहे हैं और उन्होंने नीतीश सरकार के खिलाफ खुलकर भड़ास भी निकाली है। ऐसे में यह कहा जा सकता है कि बीजेपी के सवर्ण नेताओं को कांग्रेस अगर अपने पाले ने लाने में सफल होती है तो बीजेपी के लिए परेशानी बढ़ सकती है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading