व्हाट्सएप लॉन्च करने वाला है नए और शानदार फीचर्स

व्हाट्सएप जल्द ही अपने यूजर्स के लिए नए और शानदार फीचर्स लॉन्च करने वाला हैं। वहीं, कंपनी लंबे समय से इन आगामी फीचर्स पर काम कर रही थी। साथ ही यूजर्स अब बीटा वर्जन पर इन फीचर्स को टेस्ट कर सकेंगे। हाल ही में व्हाट्सएप के नए डिसअपियरिंग फीचर को बीटा टेस्टर पर देखा गया था। हम आपको व्हाट्सएप के ऐसे फीचर्स की जानकारी देने जा रहे हैं, जो यूजर्स को जल्द मिलने वाले हैं।

यूजर्स जिन कॉन्टैक्ट्स के स्टेटस नहीं देखना चाहते हैं, वे इस फीचर से उनके स्टेटस को म्यूट कर सकेंगे। इसके साथ ही हाइड भी कर पाएंगे।

design 1

एंड्रॉयड और आईफोन डिवाइस के व्हाट्सएप में जल्द ही डार्क मोड आने वाला है। इसके लिए व्हाट्सएप काफी पहले से काम कर रहा है। डार्क मोड आने के बाद और उसे ऑन कर देने के बाद रात में स्क्रीन का बैकग्राउंड अपने-आप ब्लैक हो जाएगा।

add

उपभोक्ता नए फीचर से मैसेज को रखने और डिलीट करने के समय को 5 सेकेंड से लेकर 1 घंटे के बीच रख सकेंगे। फिलहाल, व्हाट्सएप ने इस आगामी फीचर को टेस्टिंग जोन में रखा है। व्हाट्सएप ग्रुप वाले यूजर्स सबसे पहले इसका उपयोग कर पाएंगे। जैसे ही उपभोक्ता इस फीचर को एक्टिवेट करेंगे, तो भेजे गए मैसेज समय सीमा के बाद अपने आप डिलीट हो जाएंगे। इसके अलावा गायब हुए मैसेज को दोबारा रिकवर नहीं किया जा सकेगा

add

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading