महिलाओं के लिए खास है PLAYFIT SW75 स्मार्टवॉच

भारत की उभरती हुई टेक कंपनी प्ले  ने कुछ दिन पहले स्मार्टफोन बाजार में फिटएसडब्ल्यू 75 (PLAYFIT SW75) स्मार्टवॉच को लॉन्च किया है।कंपनी ने इस वॉच की प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 2.5 दिया है। प्ले ने इस स्मार्टवॉच की कीमत 2,999 रुपये रखी है।

PLAYFIT SW75 की स्पेसिफिकेशन इस स्मार्टवॉच की खूबियों की बात करें तो कंपनी ने इसमें हार्ट रेट मॉनिटर, स्लीप ट्रैकर, मल्टी स्पोर्ट मोड्स, कॉल रिमाइंडर, स्टेप काउंटिंग, मोबाइल फाइंडर और म्यूजिक कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए हैं। इसके साथ ही कंपनी ने इस वॉच में महिलाओं के लिए Female Health Care फीचर दिया है।

design 1

यह वॉच महिला यूजर को उनके पीरियड्स के समय की जानकारी देगी। यूजर्स को प्लेफिट में कलर डिस्प्ले मिलेगा, जो कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 2.5डी प्रोटेक्शन से लैस है। वहीं, यह वॉच वाटर रेसिस्टेंट है।

इस स्मार्टवॉच में नोटिफिकेशन एलर्ट और वाइब्रेशन  दिया गया है। ग्राहकों को इस वॉच में दमदार बैटरी मिलेगी, जो 2 से लेकर 2.5 घंटों में फुल चार्ज हो जाएगी। प्ले ने दावा किया है कि इस वॉच का वर्किंग टाइम 10 से 15 दिन का है।

add

लेकिन इस वॉच की बैटरी 5 दिन में 50 फीसदी तक पहुंच गई थी। 50 फीसदी के बाद बैटरी तेजी से खत्म होती है। ऐसे में यह स्मार्टवॉच 7 दिन का बैकअप देती है।

एंड्रॉयड और आईओएस के यूजर्स ही इस वॉच को इस्तेमाल कर सकेंगे।

addmision open for mbbs

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading