Instagram ने आखिरकार डार्क मोड जारी कर दिया है। इंस्टाग्राम ने आईओएस और एंड्रॉयड दोनों डिवाइस के लिए डार्क मोड रिलीज कर दिया है। यूजर्स डार्क मोड पाने के लिए अपने एप को अपडेट कर सकते हैं।

इंस्टाग्राम का डार्क मोड फिलहाल एंड्रॉयड 10 यूजर्स के लिए ही है। वहीं आईओएस 13 डिवाइस वाले यूजर्स को डार्क मोड मिलेगा। डार्क मोड के अलावा इंस्टाग्राम एक्टिविटी फीड से फॉलोइंग टैब हटाने की तैयारी कर रहा है। इस फीचर की टेस्टिंग अगस्त से हो रही है, लेकिन इस सप्ताह इसे सभी के लिए जारी कर दिया जाएगा।

इंस्टाग्राम ने अपने यूजर्स की सहूलियत के लिए नया आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित शॉपिंग फीचर पेश करने की तैयारी में है जिसकी मदद से आप खरीदने से पहले किसी प्रोडक्ट को ट्राई कर सकेंगे। इस फीचर का इस्तेमाल सिर्फ इंस्टाग्राम पर ही शॉपिंग के दौरान हो सकेगा।
