बजाज ऑटो 16 अक्टूबर को अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च करने जा रही है, कंपनी ने खुद इस बात की पुष्टि एक प्रेस Invite भेज कर की है जिसमें साफ लिखा है “हमारा कल”, इसमें ‘हमारा’ शब्द बजाज चेतक को संबोधित करता है जबकि ‘कल’ का मतलब भविष्य की गाड़ी, और हम सब जानते हैं कि आने वाला समय इलेक्ट्रिक गाड़ियों का होगा।

इस समारोह में दो खास मेहमान, केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री, नितिन गडकरी और नीती योग के सीईओ अमिताभ कांत भी शामिल होंगे। अब चूंकि ये दोनों गणमान्य व्यक्ति पिछले कुछ वर्षों में सभी प्रमुख इलेक्ट्रिक और वैकल्पिक ईंधन से चलने वाले वाहन लॉन्च करने के लिए मौजूद हैं, इसलिए यह अदाजा और भी पुख्ता हो जाता है कि नया मॉडल इलेक्ट्रिक होगा।

सोर्स के मुताबिक बजाज ने स्कूटर ब्रांड ‘Chetak’ को फिर से रजिस्टर कराया है। लगातार बजाज ऑटो के सबसे लोकप्रिय स्कूटर चेतक के बारे में खबरें भी आ रही हैं। आगामी इलेक्ट्रिक स्कूटर को आधुनिक सुविधाओं और एक रेट्रो डिज़ाइन मिलेगा।
