भारत के राफेल ल’ड़ाकू विमान लेने से पाकिस्तान को फिक्रमंद होना चाहिए न कि कांग्रेस को – शाहनवाज़ हुसैन

भाजपा प्रवक्ता शाहनवाज़ हुसैन (Shahnawaz Hussain) ने बुधवार को कहा कि भारत के अत्याधुनिक राफेल (Rafale) ल’ड़ाकू विमान लेने से पाकिस्तान (Pakistan) को फिक्रमंद होना चाहिए न कि कांग्रेस को. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने मंगलवार को फ्रांस में पहले राफेल विमान को प्रतीकात्मक रूप से प्राप्त किया. यहां पत्रकारों से बातचीत में हुसैन ने आरोप लगाया, ‘‘कांग्रेस एक दशक तक देश के लिए राफेल लड़ाकू विमान नहीं ला सकी. उन्होंने विपक्ष में रहते हुए ये विमान लेने के रास्ते में बाधाएं डालीं.” उन्होंने सवाल किया, ‘‘अगर भारत को राफेल जैसे उन्नत विमान मिल रहे हैं तो पाकिस्तान को चिंतित होना चाहिए. कांग्रेस इतनी चिंतित क्यों है?”

बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन ने कहा- इस्लाम के खिलाफ था अनुच्छेद 35A

गौरतलब है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने राफेल सौदे में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था और लोकसभा चुनाव के दौरान ज़ोर-शोर से यह मुद्दा उठाया था. विमान की ‘शस्त्र पूजा’ करने के लिए कांग्रेस नेताओं द्वारा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की आलोचना करने पर हुसैन ने कहा कि दशहरे पर शस्त्र पूजा करना हमारी परंपरा है.

भाजपा नेता ने कहा, ‘‘जब एक राफेल विमान सौंपा गया तब भारतीय वायु सेना दिवस था और विजयदशमी का त्यौहार था. विजयदशमी पर शस्त्र पूजा करना परंपरा है और इसलिए हमारे रक्षा मंत्री ने ऐसा किया.” महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने के मुद्दे को लाने के विपक्ष के आ’रोपों को भाजपा प्रवक्ता ने खारिज किया.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.