#PATNA : उपेन्द्र कुशवाहा का बड़ा बयान, कहा – जलज’माव के भाजपा समेत पूरा #NDA दो’षी

#PATNA #BIHAR #INDIA : रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा है कि राजधानी में व्याप्त जल जमाव की गंभीर समस्या के लिए भाजपा समेत पूरा एनडीए दोषी है। नीतीश कुमार चूंकि मुख्यमंत्री हैं और एनडीए ने नेता हैं, इसलिए वे जवाबदेह हैं। महागठबंधन में सब ठीक है और जो भी अड़चने हैं, वे जल्द दूर होंगी।

कुशवाहा ने ये बातें गुरुवार को पार्टी कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में कही। कहा कि बारिश, जल जमाव आदि आपदा से निपटने की कोई तैयारी सरकार ने पहले से नहीं की थी। लोगों तक राहत पहुंचाने का दावा भी फेल है। सरकार ने 15 साल में कुछ नहीं किया। मुख्यमंत्री तो अगले साल विदा होने वाले हैं पर जाने के पहले लोगों के लिए अच्छा काम करें। कहा कि पटना शहर समेत जिले में एक हजार से अधिक तालाब थे। इनमें अधिकतर का अतिक्रमण है।

आरोप लगाया कि एम्स, इको पार्क आदि का निर्माण जलाशयों की जमीन का अतिक्रमण कर हुआ है। वे मुख्यमंत्री से आग्रह करते हैं कि वह सरकारी अतिक्रमण हटवाएं। जितने क्षेत्रफल में इनका निर्माण हुआ है, उतनी जगह पर दूसरी जगह तालाब, जलाशय बनाए जाएं। भाजपा -जदयू के बीच तकरार के सवाल पर कहा कि वे लोग जानबूझ कर लोगों का ध्यान बांटने के लिए ऐसा कर रहे हैं। जनता की समस्याओं, डेंगू आदि मुद्दों पर चर्चा नहीं हो रही है।

कहा कि 12 अक्टूबर को बापू सभागार में लोहिया की पुण्यतिथि के मौके पर बड़ा समारोह होगा। महागठबंधन में शामिल सभी दलों नेता के इसमें भाग लेंगे। वाम दलों को भी आमंत्रित किया गया है। समारोह के बाद महागठबंधन के सभी नेता विधानसथा उपचुनाव में प्रचार को निकलेंगे

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading