Huami कॉर्पोरेशन ने भारतीय बाजार में अपनी नई स्मार्टवॉच Amazfit GTS पेश की है। अमेजफिट जीटीएस फिलहाल ओबसिडियन ब्लैक कलर में पेश हुआ है। इसकी कीमत 9,999 रुपये है।

इसमें 1.65 इंच की एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 348×442 पिक्सल है। डिस्प्ले की डिजाइन घुमावदार है और उस पर गोरिल्ला ग्लास 3 का प्रोटेक्शन है। वाटर रेसिस्टेंट के लिए इसे 5 ATM रेटिंग है। इसकी बैटरी को लेकर कंपनी ने 14 दिनों के बैकअप का दावा किया है।