
MUZAFFARPUR (ARUN KUMAR) : समाज को आईना दिखाने वाला पत्रकार भी आखिर एक इंसान होता है और इंसानियत उसके भी रग-रग में बसती है. यह बात चरितार्थ कर दिखाया है, एक निजी चैनेल के युवा पत्रकार सोनू शर्मा ने. पत्रकार सोनू शर्मा के मान’वीय संवे’दना की वजह से एक भट’का नाबालिग बच्चा सुर’क्षित नगर थाना पहुंचा, जहां वरीय पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार के दिशा निर्देश पर भट’के बच्चे को उसके घर तक पहुँचाने और उसके परिजनों से मिलाने की का’र्रवाई शुरू कर दी गई है.

जिले के नगर थाना क्षेत्र के कम्पनीबाग रोड में लावा’रिस स्थिति में भटकते एक नाबालिग बच्चे पर पत्रकार सोनू शर्मा की निगाह पड़ी, जो का’फी जोर से रो रहा था. सोनू ने रोते हुए बच्चे से उसका नाम पता पूछा. बच्चे ने अपना नाम अरमान अंसारी, पिता का नाम सफी अंसारी और घर जिला सर्लाही चौलिथा पोखरिया (नेपाल) बताया. बच्चे ने बताया की वह आठवीं कक्षा का छात्र है और कुछ महीनो पूर्व उसके जीजा ने उसे पढ़ाने के नाम पर पंजाब के लुधियाना ले गया था. जहां उसके जीजा ने किसी स्कुल में दाखिला करवाने की बजाय उससे काम करवाने लगा. कुछ माह बीतने पर जब उसने पढ़ने हेतु स्कूल में दाखिला करवाने की बात कही तो उसके जीजा ने उसके साथ मा’रपी’ट करते हुए उसे घर से नि’काल दिया.

किसी तरह भट’कते हुए वह मुजफ्फरपुर पहुंचा है. बच्चे ने रो’ते हुए पत्रकार से घर तक पहुँचाने की गु’हार लगाने लगा. पत्रकार सोनू शर्मा ने बच्चे की म’र्मस्पर्शी वाकया सुन बच्चे को सकु’शल घर तक पहुँचाने हेतु वरीय पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार एवं नगर थानाध्यक्ष ओमप्रकाश से इस बाबत बातचीत कर बच्चे को नगर थाना पहुँचाया. नगर थाना पर थानाध्यक्ष ओमप्रकाश ने बच्चे से बातचीत कर सारी बातों की जानकारी हासिल की. बच्चे के परिजनों से संपर्क स्थापित करने के प्रयास किये जा रहे हैं. नगर थानाध्यक्ष की निगरानी में बच्चा पूर्णरूपेण सुर’क्षित है और घर जाने को बेचै’न है.

एक संवे’दनशील व्यक्ति के अंदर ही मानवता की भावना जागृत होती है. वैसे ही मानवीय संवेदना के वाहक बने पत्रकार सोनू शर्मा को मुजफ्फरपुर न्यूज़ टीम की और से हार्दिक बधाई. इस सराहनीय कार्य और मानवता की मिसाल पेश करने हेतु मीडिया फॉर बॉर्डर हारमोनी परिवार के वरीय पत्रकार अमरेंद्र तिवारी ने सोनू शर्मा को बधाई दी है. उन्होंने कहा है की भारत और नेपाल के बीच हमारा जो संबंध है वह अटू’ट है. बच्चे को उसके परिजनों तक सुर’क्षित पहुँचाने में हरसंभव मदद की जाएगी.
