#PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को गद्दी छोड़ देना चाहिए – राबड़ी देवी

#PATNA #BIHAR #INDIA : पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने अ’पराध तो नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बा’ढ़ के बाद फेले डेंगू के कह’र को लेकर राज्य सरकार पर ह’मला बोला है। राबड़ी देवी ने तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को गद्दी छोड़ देने की सलाह दे दी है। नेता प्रतिपक्ष ने आरो’प लगाया है कि बीमारी से परेशान बिहार को छोड़ एक बार फिर स्वास्थ्य मंत्री लापता हो गये हैं।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा है कि 15 जिलों में बा’ढ़ और जलजमाव के बाद महामारी का खतरा बढ़ गया है। लोग डेंगू से पीड़ित हैं। चिकनगुनिया, मलेरिया और डायरिया के म’रीजों की संख्या भी बढ रही है। लेकिन स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय का कहीं पता नहीं है। सरकार से आग्रह किया है कि सभी प्रकार के सुरक्षात्मक उपाय कर बीमारियों के समुचित इलाज की व्यवस्था की जाए।

उधर पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने आरो’प लगाया है कि राज्य में सत्ता संरक्षित अपराधियों की संख्या बढ रही है। सलाह दी है कि अगर सत्ता नहीं संभल रही है गद्दी छोड़ देना चाहिए। आरोप लगाया कि महिलाओं पर जु’ल्म हो रहा है। सरकार कुर्सी के झगडे में फंसी है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.