#LIVE : भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जा रहा है। आज मैच का तीसरा दिन है। भारत की इस मैच में स्थिति काफी मजबूत है। भारत ने 601/5 के स्कोर पर अपनी पारी घोषित की। भारत की तरफ से कप्तान विराट कोहली टेस्ट करियर की सबसे बड़ी पारी (254 नाबाद) खेली। दक्षिण अफ्रीका ने 100 रन पूरे कर लिए हैं। फैफ डू प्लेसिस और क्विंटन डि कॉक क्रीज पर टिक चुके हैं। भारत की नजर इस साझेदारी को तोड़ने पर है। दक्षिण अफ्रीका टीम के महत्वपूर्ण खिलाड़ी फैफ डू प्लेसिस और क्विंटन डि कॉक क्रीज पर खेल रहे हैं। भारत की नजरें इन दोनों को आउट कर उनकी पारी जल्द समेटने पर है। अगर ये दाेनों टिक गए तो टीम इंडिया को दिक्कत हो सकती है।


