#HARIDWAR : कुंभ के आयोजन को लेकर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने शनिवार को सभी 13 अखाड़ों के प्रमुख पदाधिकारियों और अधिकारियों के साथ बैठक की। मुख्यमंत्री ने कहा कि संतों के मागर्शन में ही ऐतिहासिक कुंभ का आयोजन किया जाएगा। कहा कि दिव्य, भव्य और सुरक्षित कुंभ के लिए जरूरी है कि प्रयाग से बेहतर व्यवस्थाएं कुंभ 2021 में दिखाई देनी चाहिए। संतों की ओर से वरिष्ठ संत हरिगिरि ने गंगा पार कुंभ का आयोजन कराने का सुझाव देने के साथ ही शासन-प्रशासन के लिए इसे एक चुनौती भी बताया। उन्होंने कहा कि शुरू में सरकार और मेला प्रशासन को विरोध का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन सरकार और मेला प्रशासन का यह ऐतिहासिक होगा।


