#JHARKHAND : नए मतदाताओं में महिलाओं की संख्या ज्यादा, एक लाख छह हजार 872 महिलाएं बढ़ी

#JHARKHAND #INDIA : झारखंड के नए मतदाताओं में महिलाओं की संख्या ज्यादा है। लोकसभा चुनाव के बाद मतदाता सूची में एक लाख छह हजार 872 महिलाएं बढ़ी हैं। पुरुषों की तादाद में महज 86 हजार 864 का इजाफा हुआ है। लोकसभा चुनाव की तुलना में विधानसभा चुनाव में मतदान के पात्रों की तादाद एक लाख 93 हजार 694 अधिक होगी।

राज्य के मंत्रिमंडलीय निर्वाचन विभाग ने मतदाता सूची का अंतिम ड्राफ्ट तैयार कर लिया है। 12 अक्टूबर को इसे जारी किया जाएगा। इसी मतदाता सूची के आधार पर आगामी विधानसभा चुनाव में मतदान होने हैं। इसके तहत कुल दो करोड़ 26 लाख, 17 हजार 372 मतदाता प्रदेश के 81 विधायकों का चुनाव करेंगे।

नई मतदाता सूची में पुरुष मतदाताओं की संख्या बढ़कर एक करोड़ 18 लाख 16 हजार और महिला मतदाताओं की संख्या एक करोड़ आठ लाख एक हजार हो गई है। मतदाता पुनरीक्षण के दौरान भी किसी कारणवश मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित रह गए मतदाता उम्मीदवारों के नामांकन की प्रक्रिया समाप्त होने से पहले आवेदन कर सकते हैं। मंत्रिमंडलीय निर्वाचन विभाग विशेष परिस्थिति में उनके आवेदन पर विचार कर सकता है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading