#BiggBoss 13 : क्या सच में बंद हो जाएगा सलमान खान का शो बिग बॉस? जानें…

टीवी का सबसे चर्चित और विवादित माना जाने वाला शो ‘बिग बॉस’ हर सीजन में कॉन्ट्रोवर्सी का शिकार होता है। हालांकि हर सीजन सफलतापूर्वक पूरा भी हो जाता है। लेकिन इस बार शो पर ख’तरे के बादल ज्यादा मं’डरा रहे हैं। डेक्कन क्रोनिकल की रिपोर्ट के मुताबिक सूचना और प्रसारण मंत्रालय बिग बॉस को बैन करने पर विचार कर रहा है। रिपोर्ट की मानें तो मंत्रालय ने इसे बै’न करने का फैसला भी कर लिया है।दरअसल, कुछ दिन पहले उत्तर प्रदेश के भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने पत्र लिखकर सरकार से बिग बॉस के जरिए अ’श्लीलता फैलाए जाने की शि’कायत की थी।

विधायक ने शो को बै’न करने मांगी की थी। जिसके बाद शनिवार को केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा था कि हमें एक हफ्ते में शो के कं’टेंट से जुड़ी पूरी रिपोर्ट मिल जाएगी। इसके बाद साफ हो जाएगा कि इसमें क्या दिखाया जा रहा है। इसके बाद हम इस पर फैसला लेंगे। खबर की मानें तो सूचना और प्रसारण मंत्रालय शो को बंद करने पर फैसला ले सकता है।
सरकार के सूत्र ने वेबसाइट को बताया कि ‘हमारी पड़ताल में पता चला है कि शो में शालीनता की लाइन को क्रॉस किया जा रहा है। मंत्रालय अब सच में इसे बैन करने पर विचार कर रहा है। ये शो नेगेटिव कंटेंट परोस रहा है। शो में कंटेस्टेंट एक दूसरे पर अश्लीलता से जुड़े भद्दे कमेंट करते हैं। जो हमारी संस्कृति के लिए स्वीकार नहीं है। ये कोई आम रिएलिटी शो नहीं है। इसलिए मंत्रालय इस पर सख्ती से प’ड़ताल कर रहा है’।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading