पूर्व भारतीय कप्तान और बीसीसीआई अध्यक्ष बनने जा रहे सौरव गांगुली चाहते हैं कि विराट कोहली की अगुवाई वाली राष्ट्रीय टीम आईसीसी प्रतियोगिताओं में नाकआउट में हारने की आदत को खत्म करे। गांगुली ने यहां पत्रकारों से कहा, ”भारत अच्छी टीम है। मैं जानता हूं कि उन्होंने बड़ा टूर्नामेंट नहीं जीता है लेकिन वे बड़े टूर्नामेंटों में अच्छा प्रदर्शन करते हैं केवल सेमीफाइनल और फाइनल को छोड़कर। विराट इसको बदल सकता है। वह चैंपियन खिलाड़ी है। भारत 2013 चैंपियन्स ट्राफी के बाद आईसीसी का कोई टूर्नामेंट नहीं जीत पाया है। टीम 2017 चैंपियन्स ट्राफी में उप विजेता रही थी जबकि इस साल के शुरू में विश्व कप सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से हार गयी थी। भारतीय टीम 2016 विश्व टी20 में भी सेमीफाइनल से आगे नहीं बढ़ पायी थी।

बीसीसीआई का अध्यक्ष पद सम्भालने को तैयार भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने मंगलवार को कहा कि वह चाहते हैं कि भारतीय टीम प्रबंधन आने वाले समय में बड़े आईसीसी आयोजनों में जीत हासिल करने पर ध्यान केंद्रित करे। गांगुली ने कहा कि वह चाहते हैं कि कप्तान विराट कोहली इस दिशा में गम्भीरता से सोचें।मुम्बई में नामांकन दाखिल करने के बाद कोलकाता पहुंचे गांगुली ने यहां ईडन गार्डन्स स्टेडियम में संवाददाताओं से कहा, “हमें अब बड़े टूर्नामेंट्स जीतने पर ध्यान लगाना होगा। मैं जानता हूं कि ये लोग हर टूर्नामेंट नहीं जीत सकते लेकिन यह भी सच है कि इन लोगों ने कई टूर्नामेंअ में नाकामी भी झेली है।”भारत ने अपना आखिरी आईसीसी टूर्नामेंट महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में 2013 में जीता था। इंग्लैंड में भारत ने 50 ओवर का चैम्पियंस ट्रॉफी खिताब अपने नाम किया था। कोहली की कप्तानी में भारत इस साल इंग्लैंड में आयोजित आईसीसी विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचा और हार गया।

