करवाचौथ त्योहार से पहले जाह्नवी कपूर ने भी ईशान खट्टर के लिए करवाचौथ का व्रत रखा । दोनों का पूजा करते एक वीडियो भी सामने आया है । जाह्नवी और ईशान ने फिल्म ‘धड़क’ से बॉलीवुड में एक साथ डेब्यू किया था । जाह्नवी और ईशान का करवाचौथ मनाते वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है ।

इस वीडियो में जाह्नवी कपूर छलनी से ईशान खट्टर को देखती नजर आ रही हैं । इतना ही नहीं, वीडियो के बैकग्राउंड में फिल्म ‘दिल वाले दुल्हनियां ले जाएंगे’ का करवाचौथ वाला गाना भी सुनाई दे रहा है । यह वीडियो जी टीवी के शो ‘मूवी मस्ती विद मनीष पॉल’ के सेट का है ।

इस शो का हिस्सा बनने के लिए जाह्नवी और ईशान साथ में पहुंचे थे । इस दौरान दोनों ने ऐसे एक्ट किया जैसे सही में बॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड हों । साथ ही दोनों ने बॉलीवुड की बेस्ट ऑस्क्रीन रोमांटिक जोड़ी राज कपूर और नरगिस को ट्रिब्यूट दिया ।
