जन्मदिन पर अपनी नई फिल्मों का एलान करेंगे शाहरुख खान

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान कि फिल्म जीरो की असफलता के बाद अभिनेता ने अब तक कोई भी फिल्म साइन नहीं की है। वहीं हाल में एक कार्यक्रम के दौरान सुपरस्टार ने यह कहा था कि वह कुछ स्क्रिप्ट्स पर सोच विचार कर रहे हैं और जैसे ही वह कोई भी फिल्म फाइनल करते हैं उसकी घोषणा वह स्वयं करेंगे।

design 1

हालांकि आधिकारिक घोषणा से पहले ही शाहरुख की अगली फिल्म से जुड़ी जानकारी सामने आ गई है। चर्चा है कि शाहरुख, साउथ के प्रसिद्ध निर्देशक एटली कुमार के साथ मिलकर एक फिल्म बनाने जा रहे हैं। फिल्म से जुड़े एक सूत्र के मुताबिक, शाहरुख पिछले कई दिनों से कुछ स्क्रिप्ट्स पढ़ रहे हैं ।

add

सलमान के साथ हिट फिल्मों की हैट्रिक लगा चुके निर्देशक अली अब्बास जफर के साथ भी उनकी बातचीत चलती रही है, हालांकि यह फिल्म कुछ कारणों से शुरू नहीं हो रही है। अली अब्बास भी सैफ अली खान के साथ अपनी वेब सीरिज तांडव को लेकर व्यस्त हो चुके हैं। यह फिल्म शाहरुख के प्रोडक्शन हाउस रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के तहत रिलीज होगी।

addmision open for mbbs

तभी से इस बात के कयास लगने लगे थें कि हो ना हो एटली और शाहरुख किसी फिल्म में साथ काम करते नजर आ सकते हैं। चर्चा है कि शाहरुख 2 नवंबर को अपने जन्मदिन के मौके पर अपने अगले प्रोजेक्ट्स की घोषणा करेंगे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading