#MUZAFFARPUR #BIHAR #INDIA : मुज़फ़्फ़रपुर ज़िला लीग ” सी डिवीज़न ” 2019-20 : आज जिला स्कूल मैदान में खेले गए पहला मैच टर्मफेड क्रिकेट क्लब बना एस.आर.टी की बीच खेला गया। टॉस जीत कर टर्मफेड क्रिकेट क्लब ने निर्धारित 25 ओवरों के मैच में 8 विकेट खोकर 232 रनों का मजबूत लक्ष्य खड़ा किया । टर्मफेड क्रिकेट क्लब की ओर से अभिनय ने शानदार 58 रनों ,अभिजीत 30 रन, और प्रसून ने नाबाद 34 रनों का योगदान दिया, वहीं एस.आर.टी की ओर से प्रियांशु ने 4 विकेट और अमन ने 2 विकेट प्राप्त किये, 233 रनों के पीछा करने उतरी एस.आर.टी की टीम 17.2 ओवरों में सभी विकेट खोकर 64 रन ही बना सकी । एस.आर.टी. की ओर से प्रियांशु ने 15 रन बनाये, वहीं टर्मफेड क्रिकेट क्लब की ओर से अनीश से 3 विकेट,व अलिंद ने 2 विकेट प्राप्त किये। आज के मैच के प्लेयर ऑफ द मैच अभिनय को घोषित किया गया। आज के मैच में अंपायर की भूमिका में सन्नी वर्मा और हर्ष वर्धन थे ।


