बिग बॉस 12 ने जमकर सुर्खियां बटोरी थीं, उस वक्त शो के साथ ही साथ एक जोड़ी भी लगातार खबरों में बनी रही थी। हम बात कर रहे हैं भजन सम्राट अनूप जलोटा और जसलीन मथारू की।

ऐसे में अब दर्शकों को एक बार फिर दोनों एक साथ नजर आएंगे। इस बार इनकी जोड़ी छोटे पर्दे पर नहीं बल्कि बड़े पर्दे पर देखने को मिलेगी। दोनों लोग फिल्म ‘वो मेरी स्टूडेंट’ में एक साथ नजर आएंगे। फिल्म के डायरेक्टर जसलीन के पिता केसर मथारू हैं।

फिल्म के बारे में अनूप ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में कहा- ‘पिछले साल दिवाली से पहले एक धमाका किया था बिग बॉस के घर में जाकर, इस साल भी दिवाली से पहले एक धमाका होगा। इस फिल्म से लोगों को दिमाग में मेरे और जसलीन को लेकर जो भी गलतफहमियां होंगी वो सब दूर हो जाएंगी।’
