Grand i10 Nios को भारत में लॉन्च करने के बाद अब Hyundai अपनी नई i20 को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। अभी हाल ही में इसे टेस्टिंग के दौरान भारतीय सड़कों पर देखा गया, हांलाकि मोडल पूरी तरह से ढका हुआ था।

माना जा रहा है कि इस बार नए मॉडल में काफी बड़े बदलाव मिल सकते हैं। सोर्स के मुताबिक नई Hyundai i20 में 1.4 लीटर, 3 सिलिंडर टर्बो पेट्रोल इंजन मिल सकता है इसके अलावा कंपनी इसमें DCT ट्रांसमिशन भी ऑफर कर सकती है। इसके अलावा नए मॉडल में पुराना 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन भी मिलेगा। ये इंजन BS6 नॉर्म्स वाले होंगे।

सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए Hyundai नई i20 में सभी सेफ्टी रेगुलेशंस को पूरा करेगी, माना जा रहा है कि नये मॉडल में ड्यूल-एयरबैग्स, EBD के साथ ABS, रियर पार्किंग सेंसर, ड्राइवर ऐंड पैसेंजर सीट बेल्ट वॉर्निंग, हाई-स्पीड अलर्ट सिस्टम फीचर्स स्टैंडर्ड हो सकते हैं।

थर्ड जेनरेशन Hyundai i20 में इस बार एक दम नया इंटीरियर देखने को मिलेगा। इसमें कंपनी के हालिया मॉडल्स जैसे लेआउट वाला डैशबोर्ड देखने को मिलेगा। इसके अलावा इसके सेंटर कंसोल और इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर में भी कई बदलाव किये जायेंगे। इसका केबिन ड्यूल टोन कलर में मिलेगा।