#BREAKING; करवाचौथ से पहले सोने-चांदी के भाव ने छुए आसमान, जानें आज का रेट…

विदेशों में पीली धातु में रही तेजी और डॉलर की तुलना में रुपये में जारी नरमी से दिल्ली सरार्फा बाजार में सोना आज 40 रुपये चमककर करीब छह सप्ताह के उच्चतम स्तर 39,610 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुँच गया। सोने के दाम लगातार तीसरे दिन बढ़े हैं। औद्योगिक माँग उतरने से और विदेशों में रही गिरावट के कारण चाँदी 600 रुपये की लुढ़ककर करीब दो सप्ताह के निचले स्तर 46,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गयी। लंदन एवं न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार, सोना हाजिर 3.60 डॉलर की बढ़त में 1,484.45 डॉलर प्रति औंस के भाव बिका। गत दिवस इसमें एक फीसदी की गिरावट रही थी। दिसंबर का अमेरिकी सोना वायदा भी 4.30 डॉलर की मजबूती के साथ 1,487.80 डॉलर प्रति औंस बोला गया।

गत दिवस इसमें एक फीसदी की गिरावट रही थी। दिसंबर का अमेरिकी सोना वायदा भी 4.30 डॉलर की मजबूती के साथ 1,487.80 डॉलर प्रति औंस बोला गया। बाजार विश्लेषकों ने बताया कि ब्रिटेन के यूरोपीय संघ से अलग होने के तौर-तरीकों को लेकर अनिश्चितता की स्थिति के कारण निवेशकों ने सुरक्षित निवेश मानी जाने वाली पीली धातु का रुख किया है। इस संबंध दो दिवसीय बैठक गुरुवार से शुरू हो रही है जिसमें यह तय किया जाना है कि ब्रेग्जिट किसी समझौते के साथ होगा या बिना किसी समझौते के। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चाँदी पर दबाव रहा। चाँदी हाजिर 0.06 डॉलर लुढ़ककर 17.32 डॉलर प्रति औंस रह गयी। स्थानीय बाजार में लगातार तीसरे दिन चढ़ता हुआ सोना स्टैंडर्ड 40 रुपये की मजबूती के साथ 39,610 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुँच गया। यह पांच सितंबर के बाद का उच्चतम स्तर है। सोना बिटुर भी इतनी ही तेजी में 39,440 रुपये प्रति दस ग्राम पर रहा। आठ ग्राम वाली गिन्नी 30,200 ग्राम के भाव पर स्थिर रही। चाँदी हाजिर 600 रुपये लुढ़ककर चार अक्टूबर के बाद के निचले स्तर 46,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गयी। चाँदी वायदा 762 रुपये की गिरावट के साथ 44,888 रुपये प्रति किलोग्राम बोली गयी। सिक्का लिवाली और बिकवाली गत दिवस के क्रमश: 920 रुपये और 930 रुपये प्रति सैकड़ा के भाव पर टिके रहे।

आज दोनों कीमती धातुओं के भाव इस प्रकार रहे :-

सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम….. 39,610 रुपये
सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम …….39,440 रुपये
चाँदी हाजिर प्रति किलोग्राम…..46,500 रुपये
चांदी वायदा प्रति किलोग्राम…..44,888 रुपये
सिक्का लिवाली प्रति इकाई … 920 रुपये
सिक्का बिकवाली प्रति इकाई… 930 रुपये
गिन्नी प्रति आठ ग्राम…………. 30,200 रुपये

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading