MUZAFFARPUR : दो हा’र्डकोर नक्स’ली गिर’फ्तार, वि’ध्वंसक नक्स’ली घट’नाओं समेत मुखिया ह’त्याकांड में थी तला’श 

MUZAFFARPUR (ARUN KUMAR) : देश में आतं’कवाद के समान ही एक दूसरी बड़ी चुनौती है नक्स’लवाद. आए दिन नक्स’ली हिं’सा की घट’नाएं देखने और पढ़ने को मिलती हैं.  बिहार पुलिस द्वारा नक्स’लियों पर काबू करने की कोशिशें सफल होती दिखाई दे रहीं हैं.

पिछले छह माह के दौरान बिहार पुलिस ने कई बड़ी का’र्रवाई करते हुए नक्स’ली संगठन को बैकफु’ट पर जाने के लिए मजबूर कर दिया है. इसी अभि’यान के तहत बुधवार को मुजफ्फरपुर जिला पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने दो हा’र्डकोर नक्स’लियों को गिर’फ्तार किया है.

धरफरी गाँव के मुखिया मनन सिंह हत्याकांड समेत कई नक्स’ली घटनाओं में दोनों नक्स’लियों की पुलिस को काफी दिनों से तला’श थी. पुलिस ने इनके पास से एक राइ’फल, एक देशी पि’स्टल और एक दर्जन जिन्दा कार’तूस बरामद किए है. इस बाबत पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान एसएसपी मनोज कुमार ने बताया की गिर’फ्तार दोनों नक्स’लियों का कई नक्स’ली वा’रदातों में संलिप्तता पाई गई है जिसमे खास कर वर्ष 2015 में हुई नक्स’ली घट’ना भी शामिल है.

पटना की विशेष शाखा को मिली सूचना के आधार पर सशस्त्र सीमा बल की 32वीं बटालियन “ई” कंपनी कमांडर ऋतुराज के साथ पारु एवं देवरिया थाना पुलिस द्वारा की गई संयुक्त का’र्रवाई में देवरिया थाना क्षेत्र के चांदकेवारी इलाके से भाकपा माओवादी का हा’र्डकोर न’क्सली मो. इमरान साह को गिर’फ्तार करते हुए उसकी निशानदेही पर चांदकेवारी इलाके से ही पडोसी मन्नान अंसारी को गिर’फ्तार कर लिया.

मो मन्नान अंसारी संगठन के हथि’यार अपने घर में छु’पा कर रखने का कार्य करता था, जिसके एवज में संगठन की ओर से हर माह उसे रुपये मिलते थे. नक्स’ली मो. इमरान साह पर देवरिया थाना कांड संख्या 97/15 के तहत आर्म्स एक्ट, 3/4 विस्फो’टक पदार्थ अधि’नियम एवं यूएपी ए’क्ट के तहत मामला द’र्ज है. जिसके बाद से वह फरार चल रहा था और विशेष शाखा को इसके घर आने की सटीक जानकारी मिली थी, जिसके आधार पर का’र्रवाई कर हा’र्डकोर नक्स’ली इमरान सह को गिरफ्तार किया गया.

पूर्व एएसपी अभियान राणा ब्रजेश भी इनके निशाने पर थे. एसएसपी ने बताया की नक्स’लियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभि’यान के दौरान एक बार इन्होने एएसपी राणा ब्रजेश सिंह पर भी फाय’रिंग व ह’मला किया था. गिर’फ्तार किये गए नक्स’ली देवरिया तथा आसपास के इलाकों में काफी सक्रिय थे और न’क्सली गतिविधियों का संचालन कर रहे थे.

 

वरीय पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार ने इसे नक्स’लियों के खिलाफ बड़ी का’र्रवाई बताते हुए कहा की नक्स’लियों के खिलाफ कॉम्बिंग ऑप’रेशन आगे भी जारी रहेगा और जिले में किसी भी हाल में नक्स’लियों के मंसूबों को कामयाब नहीं होने दिया जायेगा. गिर’फ्तार दोनों नक्स’लियों से कई घंटों तक लगातार पूछताछ की गई, जिसमे पुलिस को कई अहम् जानकारियां मिलने की बात कही जा रही है. जिसके आधार पर पुलिस टीम नक्स’लियों के खिलाफ पश्चिमी क्षेत्रों में ऑप’रेशन चला रही है.

काफी दिनों से बिहार एसटीएफ की टीम हार्डकोर नक्सली के बारे में इनपुट जुटा रही थी. साथ ही इनके हर एक गतिविधियों पर कड़ी नजर भी रखी जा रही थी. ठोस इनपुट मिलने के बाद ही गिर’फ्तारी की का’र्रवाई को अंजा’म दिया गया है.  गौरतलब हो की नक्सलियों की कमर तोड़ने के उद्देश्य से जिला पुलिस, एसटीएफ, एसएसबी द्वारा की जा रही संयुक्त कार्रवाई के दौरान पिछले एक माह में ही आधा दर्जन से अधिक हार्डकोर नक्सलियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है.

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading