14 साल पुराने राष्ट्रीय पाठ्यक्रम की रूपरेखा में बदलाव करने की तैयारी कर रही NCERT

राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (NCERT) 14 साल पुराने राष्ट्रीय पाठ्यक्रम की रूपरेखा (NCF – National Curriculum Framework) में बदलाव करने की तैयारी कर रही है। इसके लिए एनसीईआरटी एक समिति गठित करने की तैयारी कर रही है। एनसीएफ में बदलाव के साथ ही देशभर के स्कूलों में चल रही किताबें भी बदल जाएंगी।

 

design 1

इस संबंध में एनसीईआरटी के निदेशक ऋषिकेश सेनापति ने कहा कि ‘परिषद अक्तूबर के अंत तक एक समिति की घोषणा करने जा रही है। ये समिति नई शिक्षा नीति के संदर्भ में एनसीएफ की रूपरेखा बदलेगी। इसे नए सिरे से तैयार किया जाएगा।’

add

ऋषिकेश सेनापति ने कहा कि ‘हम सिर्फ नई शिक्षा नीति को अंतिम मंजूरी मिलने का इंतजार कर रहे हैं। जो समिति बनेगी वह नई शिक्षा नीति के आधार पर ही पाठ्यक्रमों में बदलाव करेगी। फिर इसी आधार पर किताबें भी बदली जाएंगी।’

addmision open for mbbs

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.