#SATARA : भारत पर बु’री नज़र रखने वालों को मुं’हतोड़ जवाब दिया जाएगा – मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के सतारा में रैली को संबोधित करते हुए कहा कि मेरे लिए सतारा एक तरह से गुरु भूमि भी है। उन्होंने कहा कि वीर संभाजी , वीर शाहू जी, समर्थ रामदासजी , राम शास्त्री प्रभुणे, श्रीमंत प्रताप सिंह , सावित्रीबाई फुले , क्रांति सिंह नाना पाटील जैसे अतुलनीय सामाजिक और आध्यात्मिक नेतृत्व यहां से निकले हैं।

पीएम मोदी ने कहा कि पिछले 5 सालों से सरकार ने केंद्र और महाराष्ट्र में शिवाजी महाराज के संस्कारों के अनुसार ही काम किया है। राष्ट्ररक्षा और राष्ट्रवाद को हमने प्राथमिकता दी है। भारत पर बुरी नज़र रखने वालों को मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। पीएम मोदी ने कहा कि आज तक भाजपा के पास सिर्फ शिवाजी महाराज के संस्कार थे, अब हमारे पास उनके संस्कारों के साथ-साथ, उनका परिवार भी है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading