#PATNA: राजधानी के सड़कों से कचरा उठा रहे पप्पू यादव को थाने ले गई पुलिस, क’ट गया चालान…

पटना में ज’लजमाव की सम’स्या के बाद क’चरा की स’मस्या से लोगों का जीना मु’हाल हो गया है. पटना के विभिन्न इला’कों में लगे कू’ड़े की ढेर को साफ़ करने के लिए एक ‘बार फिर पप्पू यादव पटना की सड़कों पर उतरे और खुद ट्रैक्टर से कूड़े की सफाई करने लगे, इसी बीच पटना के राजीव नगर थाना पुलिस ने पप्पू यादव को रोक लिया और उन्हें थाना ले गई. पुलिस ने पप्पू यादव के ट्रैक्टर को भी ज’ब्त कर लिया है.आपको बता दें कि पप्पू यादव गुरुवार को पटना के दीघा आशियाना इ’लाके में सडकों के किनारे और स्कूलों के आसपास लगे कूड़े के ढेर को साफ़ करने पहुंचे.

अपने समर्थकों के साथ पूर्व सांसद ने खुद कूड़े को ट्रैक्टर पर लोड किया और उसे डंप करने के लिए खुद ट्रैक्टर चलाते हुए बढे. तभी मौके पर पहुंची पुलिस ने पप्पू यादव को रोक दिया और ट्रैक्टर सहित उन्हें राजीव नगर थाना लाया गया. पुलिस ने ट्रैक्टर के कागज चेक किये और पप्पू यादव का ड्राइविंग लाइसेंस देखा.इस सम्बन्ध में दानापुर, DSP संजय पांडेय ने बताया कि पप्पू यादव के पास लाइसेंस नहीं था, इसलिए उन्होंने व्हाट्सअप्प के माध्यम से अपना डीएल मंगावाया, परन्तु पप्पू यादव का डीएल LMV का था, जो की ट्रैक्टर के लिए मान्य नहीं है. इसको लेकर पप्पू यादव को फाइन भी भरना पड़ा.

वहीं पुलिस ने कूड़े लगे ट्रैक्टर को रोक लिया है और कहा है कि पुलिस उसे डंप करवा देगी.आपको बता दें कि पप्पू यादव ने पिछले दिनों कहा था कि अगर समय रहते कूड़े के ढेरों को साफ़ नहीं किया गया तो वो खुद उन कचरों को उठाकार सभी नेताओं और अफसरों के घर के बाहर रख देंगे. गुरुवार को पप्पू यादव खुद उतरे और विभिन्न इ’लाकों में जाकर उन्होंने कूड़े को खुद उठाया. इस दौ’रान पुलिस नजर बनाई हुई थी कि कही पप्पू यादव इस कचरे को किसी नेता या अधिकारी के घर के बाहर न रख दें. इसको लेकर पुलिस स’तर्क थी.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading