#PATNA #BIHAR #INDIA : बिहार रविदास विकास संघ के द्वारा पाटलिपुत्र समर्पण होटल में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया जिसमें बिहार रविदास विकास संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय कुमार दास ने कहा कि आगामी 22 अक्टूबर 2019 को श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल पटना में रविदास समाज का 14 वीं राज्य स्तरीय विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा आगे उन्होंने बताया कि इस सम्मेलन का उद्देश्य है कि रविदास समाज को आर्थिक सामाजिक राजनीतिक उचित भागीदारी दिलाने के लिए इस सम्मेलन के माध्यम से रविदास समाज को एकता और जागरूकता कर समाज को हर एक भागीदारी दिलाना संघ द्वारा संकल्पित है।
इस कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी करेंगे मुख्य अतिथि के रूप में केंद्र सरकार के मंत्री थावर चंद्र गहलौत के साथ-साथ केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद मंगल पांडे रामकृपाल यादव जैसे अनेक नेतागण उपस्थित रहेंगे।

