1,599 रुपये में Nokia ने लॉन्च किया नया स्मार्टफोन

एचएमडी ग्लोबल ने नोकिया ब्रांड के तहत भारत में Nokia 110 (2019) फीचर फोन लॉन्च किया है। नोकिया 110  को खासकर उनके लिए लॉन्च किया गया है जो मोबाइल पर अधिक गाना सुनना पसंद करते हैं। Nokia 110 में एफएम रेडियो के साथ सांप वाला गेम भी दिया गया है। नोकिया 110 की भारत में कीमत 1,599 रुपये है।

Nokia 110

इस फोन में 1.77 इंच की QQVGA डिस्प्ले है। इसके अलावा इसमें SPRD 6531E प्रोसेसर और 4 एमबी रैम है। इसमें 4 एमबी स्टोरेज भी है। इसके अलावा इसमें माइक्रो यूएसबी 2.0 पोर्ट दिया गया है।

design 1

इसमें डुअल सिम सपोर्ट है। साथ ही मेमोरी कार्ड के लिए भी एक अलग से स्लॉट दिया गया है। यह फोन 32 जीबी तक की मेमोरी कार्ड को सपोर्ट करता है।

add

इसमें 800mAh की बैटरी है जिसे लेकर 14 घंटे के टॉकटाइम का दावा है। वहीं 27 घंटे MP3 प्लेबैक और 18 घंटे एफएम रेडियो प्लेबैक का दावा किया गया है।

addmision open for mbbs

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading