#MUZAFFARPUR #BIHAR #INDIA : जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में चल रहे सी डिवीजन लीग में गुरूवार को खेले गये मैच में खुदीराम बोस ने पिकू क्लब को दो विकेट से हराकर अभियान की शुरुआत की। वहीं जिला स्कूल मैदान में आई एकेडमी को एस ग्लोबल के खिलाफ वाक ओवर मिला।
तिरहूत शारीरिक शिक्षण महाविद्यालय के खेल मैदान मे सी डिवीजन के मैच मे खुदीराम बोस किकेट एकेडमी, बरुआरी ने पिक्कू क्रिकेट अकादमी जूनियर को दो विकेट से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पिक्कू किकेट एकेडमी की टीम 25.1ओवर में 86 रन बनाकर आउट हो गयी। पिक्कू क्रिकेट एकेडमी की तरफ से अभय ने सर्वाधिक 19 की पारी खेली । खुदीराम बोस से गेंदबाजी करते हुए अनुपम ने तीन विकेट, अमृत और प्रियांशु ने दो दो विकेट लिया ।

लक्ष्य का पीछा करते हुए खुदीराम बोस क्रिकेट अकादमी ने 8 विकेट के नुकसान पर 24.1 ओवर में 87 रन बनाकर मैच जीता ।, खुदीराम बोस की तरफ से प्रियांशु ने 29 रन अमन 20 रन बनाये। पिक्कू किकेट एकेडमी जूनियर के तरफ से गेंदबाजी करते हुए आशुतोष ने चार विकेट एवम् अमृत ने दो और इशांत ने एक विकेट लिया । प्रियांशु को मैन ऑफ दि मैच दिया गया ।मैच के अम्पायर मनोज कुमार एवम उदय चंद्रा थे।

