तालाबों और अन्य पारम्परिक जलस्त्रोतों को संरक्षित रखना बेहद जरूरी है। इसके लिए हमे पारंपरिक जल स्रोतों के बारे में गं’भीरता से विचार करने की आवश्यकता है,क्योंकि इससे ही भूजल का संवर्धन सम्भव है।

लेकिन पारम्परिक जल स्त्रोतों के पुनर्जीवन की योजना बनाते समय इस बात का ख्याल रखना होगा कि उसमें आमलोगों की भागीदारी जरूर हो। ये बाते जलपुरुष राजेन्द्र सिंह द्वारा शिखर कैरियर इंस्टीच्यूट के प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में कही.



